फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल: दिल्ली में बर्फीली बयार से बढ़ी ठिठुरन, तापमान में गिरावट से लुढ़का पारा, हवा खराब

Wed, 12 Jan 2022 06:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

 मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का दौर फिर शुरू हो गया है। इस कड़ी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढ़कर सामान्य से एक कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा लुढ़कने और नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। इस बीच दिल्ली की हवा जो पहले संतोषजनक श्रेणी में थी अब खराब हो गई है।  सफर के अनुसार आज सवेरे का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया।  

विज्ञापन



मौसम विभाग के मुताबिक,  अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 61 से 100 फीसदी रिकॉर्ड हुआ। लोग जब सुबह सोकर उठे तो सड़के कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई। सूरज चढ़ने के साथ कोहरा छंटना शुरू हुआ। 

दिनभर धूप खिली रही, लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से धूप का असर हल्का रहा। शाम होते ही ठिठुरन का दौर और बढ़ गया था। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ अलाव का भी सहारा लिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। 
विज्ञापन


सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुबह आठ बजे 228 दर्ज की गई। वहीं, नोएडा का 196, ग्रेटर नोएडा का 194, गाजियाबाद का 185 और गुरुग्राम का 193 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई  209 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें