मानसिक रूप से परेशान चल रही थी
पुलिस सूत्रों ने आशंका जताई है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ कर उसके परिवार से संपर्क किया। परिवार वालों ने बताया कि वह अविवाहित थी। करीब पांच साल पहले वह अपने एक रिश्तेदार के साथ घर पर बिना कुछ बताए चली गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसको बेदखल कर दिया था। युवती काफी समय से मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।