फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीयू नहीं खुलने के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र, पेट्रोल लगाकर आग लगाने की कोशिश

Tue, 08 Feb 2022 08:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीवाईएसएस के कमल तिवारी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। लेकिन आग लगाने से पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस बल ने छात्र अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
du - फोटो : डीयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को न खुलने के विरोध में मंगलवार को कुलपति कार्यालय के नजदीक एक छात्र ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। इससे प्रदर्शन स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने आनन-फानन में छात्र को रोका। जांच में पता चला कि छात्र ने पेट्रोल में पानी मिला रखा था। फिर भी, उसे हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया और उसकी काउंसलिंग करवाई। उधर, विश्वविद्यालय बंद रखने के डीयू के फैसले के खिलाफ बुधवार को छात्र संगठन स्टूडेंड फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) 'सड़क पे कक्षा' लगाएगी। इसमें मिरिंडा हाउस की एक प्रोफेसर छात्रों की क्लास लेते नजर आएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश के बावजूद डीयू बंद रखने के विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले के खिलाफ मंगलवार छात्रों ने सुबह से ही प्रदर्शन शुरू कर दिया था। छात्रों ने कुलपति दफ्तर के सामने मार्ग पर चक्का जाम किया। हाथों में तख्तियां लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें बामदलों के छात्र संगठन एसएफआई, आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) समेत दूसरे छात्र संगठनों के छात्र शामिल थे।

विज्ञापन

इसी बीच दोपहर करीब 1:30 बजे सीवाईएसएस के कमल तिवारी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। लेकिन आग लगाने से पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस बल ने छात्र अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि छात्र ने पेट्रोल में पानी मिलाया हुआ था। हालांकि, छात्र को आत्मदाह करने से रोकने के बाद काउंसलिंग कराई जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले मौके पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। कुछ छात्राओं का कहना था कि उनके साथ पुरुष पुलिस बल द्वारा मौके से हटाने की कोशिश की गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपों को नकारते हुए इसे गलत बताया था।

बुधवार से सड़क पे कक्षा का आयोजन

विश्वविद्यालय न खुलने के विरोध में बुधवार को छात्र संगठन एसएफआई द्वारा सड़क पे कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आर्ट फैक्ल्टी के बाहर सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर 12 बजे तक कक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्रों की पढ़ाने के लिए मिरांडा हाउस की प्रोफेसर आभा देव हबीब पहुंचेंगी। इसके बाद अकादमिक काउंसिल मीटिंग के सामने विरोध दर्ज कराया जाएगा। संगठन का कहना है कि सड़क पे कक्षा के आयोजन के उद्देश्य डीयू वीसी को दिखाना है कि कक्षाएं बंद होने की वजह से छात्र और शिक्षक सड़क पर ही कक्षा लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।

ऑनलाइन कक्षा का छात्रों ने किया बहिष्कार

डीयू के नॉर्थ कैंपस में विरोध प्रदर्शन करने के लिए मंगलवार को भारी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। वहीं, डीयू के साउथ कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र विरोध स्वरूप पुलिस के वाहनों में बैठ गिरफ्तारी देने के लिए पहुंचे।

नॉर्थ कैंपस में आज होगा बड़ा प्रदर्शन

डीयू के नॉर्थ कैंपस में बुधवार को एबीवीपी की ओर से करीब 500 छात्र प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे। एबीवीपी की ओर से सिद्धार्थ ने बताया कि डीयू न खुलने के विरोध में छात्र अकादमिक काउंसिल की बैठक के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही डीयू को खोलने की मांग करेंगे। इसके अलावा सीवाईएस और अन्य छात्र संगठन भी प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें