फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : वसंतकुंज में लावारिस कुत्तों का फिर कहर, एक महिला और दो बच्चों को नोंचा, लोगों में दहशत

Fri, 05 May 2023 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तीनों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंतकुंज इलाके की रंगपुरी पहाड़ी में लावारिस कुत्तों ने एक महिला व दो बच्चों को नोच कर जख्मी कर दिया। डाला। तीनों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रंगपुरी पहाड़ी में रहने वाली महिला कलावती बुधवार सुबह 5.30 बजे घूमने गई थी। इसी दौरान कुत्तों के एक झुंड ने आकर उन पर हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गईं और बुरी तरीके से घायल हो गईं। जमीन पर गिरने के बाद कुत्तों ने उनको बुरी तरह नोच डाला। 

दूसरी घटना में वहीं रहने वाला आकाश बुधवार शाम को उसी खाली परिसर में शौच के लिए गया था। तभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके हाथ को नोच लिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनकी जान बचा ली। बुधवार को ही रंगपुरी पहाड़ी पर ही कुत्तों ने एक बच्ची पर हमला कर दिया।  परिजन बच्ची को लेकर चले गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें