फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : सराय काले खां में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नरेला में भी नौजवान की गई जान

Fri, 05 May 2023 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आकाश अपने परिवार के साथ सराय काले खां में स्थित रैन बसेरा में रह रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराय काले खां बस अड्डे के पास टैक्सी चालक ने चाकू घोंप कर 18 वर्षीय आकाश की हत्या कर दी। आकाश अपने परिवार के साथ सराय काले खां में स्थित रैन बसेरा में रह रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद निवासी टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी ने टैक्सी को मौके पर ही छोड़ दिया था। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर टैक्सी को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश तेज कर दी है। दूसरी तरफ नरेला में सुआ घोपकर कर निखिल नामक युवक की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

 
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार टैक्सी चालक करीब 3:45 बस अड्डे के पास खड़ा था। तभी उसने देखा कि 7- 8 लड़के एक लाल बैग वाले युवक को पीट रहे हैं । इनमें आकाश भी शामिल था।  टैक्सी चालक डंडा लेकर मौके पर गया और लालबाग वाले की पिटाई करने वाले युवकों की जमकर पिटाई कर दी। सभी आरोपी मौके से भाग गए। टैक्सी चालक मौके पर रहा। 

कुछ देर बाद लड़के अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इन लड़कों की संख्या 15 से 20 थी। ये टैक्सी चालक को पीटने लगे। तभी टैक्सी चालक ने आकाश के पेट में चाकू घोंप दिया। आकाश को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर टैक्सी चालक की तलाश कर रही है। आकाश व उसके सभी साथी रैन बसेरा में रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें