फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: दिल्ली में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 4483 नए मामले, 28 मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 29 Jan 2022 10:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल 28 मौतें दर्ज की गई हैं। विभाग की ओर से 60532 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 48313 आरटीपीसीआर व 12219 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 1771 मरीज भर्ती हैं। वहीं, 13657  बिस्तर खाली हैं। कोविड केयर सेंटरों में 127 मरीज भर्ती हैं व 4499 बिस्तर खाली हैं। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते दिनों से कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमण दर में कमी देखने को मिल रही है। इस बीच शनिवार को 4483 नए मामलों के साथ संक्रमण दर 7.41 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले 8.60 फीसदी संक्रमण दर रिकॉर्ड की गई थी। लेकिन, चिंता का विषय यह है कि कोरोना के अन्य मानकों में कमी होने के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी नहीं आ रही है। यह सक्रिय मरीजों से भी अधिक बनी हुई है। हालांकि, राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में 8807 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल 28 मौतें दर्ज की गई हैं। विभाग की ओर से 60532 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 48313 आरटीपीसीआर व 12219 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 1771 मरीज भर्ती हैं। वहीं, 13657  बिस्तर खाली हैं। कोविड केयर सेंटरों में 127 मरीज भर्ती हैं व 4499 बिस्तर खाली हैं। वहीं, कोविड हेल्थ सेंटर में 21 मरीज भर्ती होने के साथ 177 बेड खाली हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 639 मरीज आईसीयू में व 630 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, 130 मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। भर्ती मरीजों में से 1320 मरीज दिल्ली के व 313 मरीज दिल्ली के बाहर के हैं। बीते 24 घंटे में 57057 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। इसमें से 20227 लोगों ने कोरोना की पहली डोज व 26326 लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज ली है।  विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 15 से 17 वर्ष के 8302 किशोरों ने कोरोना की वैक्सीन ली है। वहीं, 1643 लोगों ने आपात सेवा के लिए एंबुलेंस को कॉल किया है। 

राजधानी में सक्रिय मरीजों से अधिक कंटेनमेंट जोन की संख्या 
राजधानी में इस समय सक्रिय मरीजों से अधिक कंटेनमेंट जोन की संख्या है। यही वजह है कि बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या 24800 व कंटेनमेंट जोन की संख्या 39869 दर्ज  की गई है। इससे पहले 22 जनवरी को कंटेनमेंट जोन की संख्या 43457 तक पहुंच गई थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन की संख्या में पुराने नियमों का ही पालन किया जा रहा है। यानि किसी एक घर में कोई व्यक्ति संक्रमित मिलता है तो उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बदल दिया जाता है, जिसके बाद 14 दिन बाद ही उस इलाके से कंटेनमेंट जोन हटता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी घर में तीन मरीज संक्रमित मिलते हैं तो जो मरीज सबसे आखिर में ठीक होता है, उसके अनुसार 14 दिन तय किए जाते हैं। यही वजह है दैनिक मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद भी कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी नहीं आ रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में घटते दैनिक मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी कमी आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें