फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : लक्ष्मी नगर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Feb 2022 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  

सार

परिवार वालों ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिससे साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक पर भी हत्या का प्रयास का मामला दर्ज था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मी नगर इलाके में बुधवार देर रात करीब 12 हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। परिवार वालों ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिससे साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक पर भी हत्या का प्रयास का मामला दर्ज था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त मयूर चौहान (24) के रूप में हुई है। वह अपने पिता संजीव चौहान, मां कमलेश चौहान के साथ लक्ष्मी नगर के किशन कुंज इलाके में रहता था। पिता संजीव चौहान ने बताया कि बुधवार रात वह अपने दोस्त के घर उसकी मां की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था।

इसी दौरान किसी ने फोन कर उसे गुरु रामदास नगर गुरुद्वारे वाली गली में बुलाया। मयूर के दोस्त ने बताया कि दोनों पैदल जा रहे थे। करीब पौने बारह बजे कार और स्कूटी से कुछ बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश की मयूर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। उसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच गोली चला दी। हमलावरों की चलाई गई तीन गोली मयूर को लगी। वह भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ दूर जाने के बाद गिर गया।  घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे परिवार वाले उसे मैक्स अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


एक ही गिरोह पर हमला करने का शक 
लक्ष्मी नगर और शकरपुर इलाका बुधवार रात गोलियों की आवाज से दहल गया। पुलिस को शक है कि दोनों जगहों पर एक गिरोह के हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मयूर की हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है वहीं शकरपुर इलाके में गोलीबारी के पीछे मारपीट का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गैंग के मुख्य आरोपी को छह दिन पहले गणेश नगर में पार्टी के दौरान एक गैंग के बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी थी।

इसी बात को लेकर मुख्य आरोपी बुधवार को अपने साथियों के साथ वहां गया था और गलतफहमी मेें दूसरे के घर पर गोलीबारी कर दी।  पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों जगहों पर हुई घटना की जांच में पता चला है कि हमलावर कारों और स्कूटी से मौके पर पहुंचे थे। साथ ही मौके से  मिले सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों का हुलिया एक ही तरह का लग रहा है। इसलिए पुलिस को आशंका है कि एक ही गैंग के बदमाशों ने दोनों जगह गोलीबारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें