फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रक्षा सलाहकार बता की थी बता करोड़ों की ठगी, देहरादून से गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 07:21 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने खुद को रक्षा क्षेत्र में सलाहकार के रूप में काम करने की बात कहकर रक्षा मंत्रालय, सीएसडी कैंटीन, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों आदि सहित रक्षा क्षेत्र में खरीद आदेश, निविदाएं, बोलियां प्राप्त करने में उनकी मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने खुद को रक्षा सलाहकार बताकर मेक इन इंडिया के तहत डिफेंस में निविदा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक केमिकल इंजीनियर को देहरादून से गिरफ्तार किया है। वह खुद को आईआईटी से पढ़े होने और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों से जान पहचान होने का झांसा देकर 31 कंपनी के प्रतिनिधियों से 3.88 करोड़ की ठगी कर चुका है।

विज्ञापन


शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शांतिकुंज, इंजीनियर्स एन्क्लेव, देहरादून, उत्तराखंड निवासी के वेंकट कृष्ण मूर्ति(58) के रूप में हुई है। वर्ष 2021 में मेसर्स कामसिड इंडिया के प्रतिनिधि भूषण ओहरी और 20 अन्य ने शाखा में ठगी की शिकायत दी। उसने बताया कि केवीके मूर्ति और उनके सहयोगियों ने अपनी कंपनी मैग्नीटेक इंजीनियर्स के माध्यम से उन्हें धोखा दिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने मेक इन इंडिया योजना के तहत उन्हें देश भर के विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों के साथ पंजीकृत करवाने का झांसा दिया और उन्हें रक्षा क्षेत्र में निविदा दिलाने की बात कही। आरोपी ने खुद को रक्षा क्षेत्र में सलाहकार के रूप में काम करने की बात कहकर रक्षा मंत्रालय, सीएसडी कैंटीन, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों आदि सहित रक्षा क्षेत्र में खरीद आदेश, निविदाएं, बोलियां प्राप्त करने में उनकी मदद का आश्वासन दिया। इसके एवज में उसने कंपनियों से पैसे लिए और काम नहीं होने पर पैसे वापस करने का वादा किया।

फर्म में कर्मचारियों को भी नियुक्त किया

पीड़ितों के बैंक खातों का विवरण, भुगतान के कागजात लेने के बाद पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों की पहचान की। जांच में पता चला है कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को प्रेरित करने के लिए अपनी फर्म में कई कर्मचारी को नियुक्त किया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। तकनीकी जांच से आरोपी के देहरादून में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने शनिवार को वहां छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें