फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गोवा के उर्जा मंत्री की चुनौती को सत्येंद्र जैन ने किया स्वीकार, मुफ्त बिजली मॉडल पर करेंगे खुली बहस 

Tue, 20 Jul 2021 09:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जैन ने ट्वीट कर गोवा जाने की घोषणा की। कहा कि आम आदमी पार्टी की मुफ्त और 24 घंटे बिजली की घोषणा पर आमने-सामने बहस की चुनौती स्वीकार करता हूं।
विज्ञापन
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने गोवा के ऊर्जा मंत्री निलेश कैबराल द्वारा बिजली के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती को स्वीकार किया है। जैन ने कहा है कि 26 जुलाई को बहस के लिए गोवा जाएंगे। दिल्ली में केजरीवाल सरकार के फ्री-बिजली और 24 घंटे बिजली मॉडल पर खुली बहस होगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में सरकार बनने पर वहां के निवासियों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने का वादा किया है। इस एलान के बाद ही गोवा के ऊर्जा मंत्री ने दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन को 24 घंटे बिजली के मुद्दे पर डिबेट करने की चुनौती दी, जिसे दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्वीकार किया। 

जैन ने ट्वीट कर गोवा जाने की घोषणा की। कहा कि आम आदमी पार्टी की मुफ्त और 24 घंटे बिजली की घोषणा पर आमने-सामने बहस की चुनौती स्वीकार करता हूं। आगे कहा कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गोवा के हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। तब से ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन


जैन ने कहा कि इस रविवार को गोवा जाएंगे, उम्मीद है कि रविवार दोपहर 3 बजे का समय बहस के लिए ठीक रहेगा। जैन ने बताया कि नीलेश कैबराल ने 26 जुलाई को बहस के लिए आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी ट्वीट कर दे दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि गोवा के एक टीवी न्यूज चैनल ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश कैबराल कह रहे हैं कि अगर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा दिल्ली के ऊर्जा मंत्री होते, तो वे आमने-सामने बहस के लिए बैठते, मैं चड्ढा के साथ नहीं बैठना चाहता। नीलेश कैबराल के इस बयान का दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें