भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कालिंदी कुंज में यमुना के जहरीले झाग के बीच नाव की सवारी की। इस मौके पर दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा किए सरकार घाटों पर आने पर रोक लगाती है। वहीं सफाई के झूठे दावे करती है। अदालत को इसपर संज्ञान लेना चाहिए।
मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि यमुना के जहरीले झाग में लोग डूबकी लगाने को मजबूर है। नहाय खाय वाले दिन परंपरा के अनुसार व्रति नदी में डूबकी लगाते है। लेकिन श्रद्धालुओं को सरकार ने जहरीले पानी में नहाने को मजबूर कर दिया है। कालिंदी कुंज के बाद तिवारी सोनिया विहार यमुना घाट पर भी पहुंचे। यहां पहुंचकर दावा किया कि सोनिया विहार में यमुना साफ है।
उन्होंने दिल्ली सरकार से पूछा कि कालिंदी कुंज पहुंचते ही यमुना क्यों मैली हो जाती है। सरकार का यह कहना कि हरियाणा से गंदा पानी आता है तो फिर सोनिया विहार में साफ पानी क्यों है। मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। यमुना में अमोनिया की वजह से पीने का पानी भी दिल्ली वालों को गंद मिल रहा है।