फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोका तो तान दी पिस्टल, गोली मारने की धमकी देकर भागे, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 16 Nov 2022 08:54 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस कर्मियों ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो आरोपी भागने लगे। पुलिसकर्मी उनके पीछे भागे तो एक बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। गोली मारने की धमकी देकर दोनों अलग-अलग दिशा में भागे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में बेहद नाटकीय ढंग से चोर-पुलिस के खेल में एक बदमाश पिस्टल लेकर स्कूल में घुस गया। वाकया उस वक्त हुआ, जब प्रार्थना खत्म हो गई थी बच्चे अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। पिस्टल लिए बदमाश को देखते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी ने स्कूल के गार्ड और बच्चों पर पिस्टल तान दी और स्कूल के अंदर जाकर छिप गया। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। गार्ड और टीचर की मदद से स्कूल को खाली करवाया गया।
विज्ञापन

 

बाद में आरोपी को स्कूल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हो गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सउद उर्फ इलियास (24) के रूप में हुई है। इसके दूसरे साथी इस्माइल (27) को पुलिस ने कुछ देर पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पास से एक स्पोर्ट्स बाइक बरामद हुई है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि मंगलवार सुबह डिस्ट्रिक्ट चेसिंग स्क्वायड की टीम सादे कपड़ों में गश्त पर थी। इस बीच कैपिटल लैट के पास उन्होंने एक बाइक पर संदिग्ध हालत में दो लड़कों को घूमते हुए देखा। बाइक पर पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो आरोपी भागने लगे। पुलिसकर्मी उनके पीछे भागे तो एक बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। गोली मारने की धमकी देकर दोनों अलग-अलग दिशा में भागे। पुलिस स्टाफ भी दोनों के पीछे भागा। एक बदमाश को हैप्पी चौक के पास दबोच लिया गया, जबकि दूसरा भागते हुए राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, कृष्णा नगर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। गार्ड ने जब उससे पूछताछ करनी चाही तो उसने गार्ड व बच्चों को पिस्टल तान दी। बाद में आरोपी स्कूल के अंदर छिप गया। स्कूल में बदमाश के घुसने का पता चलते ही पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। फौरन थाना प्रभारी बाकी स्टाफ के साथ वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें