फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ऐसे आया ट्रैक्टर : पुलिस ने चेकिंग के लिए धौला कुआं पर रोका था कंटेनर

Wed, 28 Jul 2021 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

  • राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेताओं के ट्रैक्टर से संसद पहुंचने का मामला- 
  • सांसद के लैटरहैड का इस्तेमाल कर कंटेनर को लाया गया था 
  •  ट्रैक्टर प्रकरण में जल्द ही बड़े कांग्रेसी नेताओं से पूछताछ संभव 
  • नई दिल्ली में पिकेट चेकिंग व सुरक्षा बढ़ाई गई
विज्ञापन
ट्रैक्टर चलाते राहुल गांधी - फोटो : Twitter : @RahulGandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस कंटेनर में सोनीपत, हरियाणा से ट्रैक्टर को लाया गया था उसे दिल्ली पुलिस के जवानों ने धौला कुंआ पर चेकिंग के लिए रोका था। यहां पर पुलिसकमयों ने कंटेनर को ठीक से चेक नहीं किया। कंटेनर के ड्राइवर सुनील ने खुलासा किया है कि उसके पास कांग्रेस के राज्यसभा के एक सांसद का लैटरहैड था।

विज्ञापन


इस लैटरहैड पर लिखा हुआ था कि सांसद अपने घर का सामान मांगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांसद के लैटरहैड को देखने के बाद पुलिसकर्मियों ने कंटेनर को बिना चेक किए छोड़ दिया था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि ये लैटरहैड फर्जी हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है कि लैटरहैड फर्जी है या असली। ड्राइवर सुनील के पास लैटरहैड की फोटोस्टेट कापी थी। 

सवाल ये खड़ा होता है कि सांसद के लैटरहैड को देखकर पुलिसकर्मियों ने कंटेनर को नई दिल्ली में प्रवेश कैसे करने दिया। नई दिल्ली में प्रवेश के लिए व्यवसायिक वाहनों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुमति लेनी होती है। कंटेनर चालक के पास ट्रैफिक पुलिस की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


तुगलक रोड़ थाना पुलिस ने ड्राइवर सुनील, लैटरहैड व कंटेनर को सोमवार रात को ही संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया था, क्योंकि ट्रैक्टर को लेकर संसद तक पहुंचने को लेकर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी समेत दिल्ली पुलिस अधिकारी चुपी साधे हुए थे। नई दिल्ली जिले के डीसीपी दीपक यादव का कहना था कि सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना किया है। 

दिल्ली पुलिस बड़े स्तर पर इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ट्रैक्टर को नई दिल्ली में लाने की रणनीति कांग्रेस में किसने बनाई थी। इस मामले में जल्द ही कुछ कांग्रेसी नेताओं से पूछताछ हो सकती है। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि संसद मार्ग थाने में जो एफआईआर दर्ज की गई है उसमें किसी भी कांग्रेसी नेता को नामजद नहीं किया गया है। 

नई दिल्ली में पिकेट चेकिंग बढ़ाई गई-
कांग्रेसी नेताओं द्वारा ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंचने को लेकर दिल्ली पुलिस सकते में है। इसे देखते हुए संसद समेत नई दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संसद के पास रफी मार्ग, रेसक्रॉस रोड और राजेन्द्र प्रसाद रोड पर मंगलवार को तीन नई पिकेट लगाई गई है। नई दिल्ली के इंट्री पाइंट पर सुरखा को और बढ़ा दिया गया है। नई दिल्ली में संसद, जंतर-मंतर, इंडिया गेट व इंट्री पाइंट पर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए मंगलवार को सुरक्षा बलों की चार और कंपनियां बुलाई गईं। 

ट्रैक्टर आदि प्रवेश न कर पाए-
कांग्रेस के ट्रैक्टर प्रकरण के बाद दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने नई दिल्ली जिला पुलिस व नई दिल्ली में तैनात पुलिसकमयों को आदेश दिए गए हैं कि नई दिल्ली में ट्रैक्टर व ट्रैक्टर जैसा कोई वाहन प्रवेश नहीं कर पाए। ये भी सख्त रूप से कहा गया है कि ट्रैक्टर या किसान नई दिल्ली में प्रवेश कर गए या फिर संसद के पास पहुंच गए तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें