फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के काला दिवस पर दिल्ली पुलिस सख्त: किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं, कोविड नियमों का करें पालन

Tue, 25 May 2021 11:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लॉक डाउन और कोविड नियमों का पालन करें। राजधानी समेत देशभर में अभी भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, दिल्ली पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन को बुधवार को छह माह हो रहे हैं। इस मौके पर किसान संगठनों ने 26 मई को काला दिवस मनाने का आह्वान किया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिल्ली में भी किसान विरोध प्रदर्शन करने के अलावा मार्च भी निकाल सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक बयान जारी कर किसानों व आम लोगों से आग्रह किया है कि वह किसी के बहकावे में न आए। 

विज्ञापन


लॉक डाउन और कोविड नियमों का पालन करें। राजधानी समेत देशभर में अभी भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, दिल्ली पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि देश अभी कोरोना के दौर से गुजर रहा है। फिलहाल सभी के प्रयास से कोविड के मामलों में कमी आई है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। 

राजधानी में चूंकि लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में कोई भी लॉक डाउन का उल्लंघन न करें। इसके अलावा राजधानी में किसी भी तरह के कोई प्रदर्शन करने या भीड़ जुटाने की इजाजत नहीं है। यदि कोई संगठन राजधानी की सीमाओं या भीतर कोई भीड़ जुटाता है या कोई मार्च निकालता है तो उनक खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस लोगों से अपील करती है कि वह कानून का पालन करें। ऐसा करने से न सिर्फ वह खुद सुरक्षित रहेंगे बल्कि उनका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। बता दें कि बुधवार को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त कर दिए गए हैं। लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनक बलों की कई कंपनियों को भी तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें