फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सजग: पुलिस ने अपराधियों पर कसी नकेल, 116 असामाजिक तत्व हुए गिरफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 06:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि स्नैचिंग, डकैती, वाहन चोरी जैसे अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन सजग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन सजग की शुरूआत की। इस अभियान के तहत पुलिस के आला अधिकारी से लेकर सिपाही तक इलाके में गश्त किया और इस दौरान अपराधियों के साथ साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस 24 घंटे के इस अभियान में कुल 116 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया, जिसमें 9 झपटमार, दस घोषित बदमाश, एक वाहन चोर और एक शराब तस्कर सहित अन्य बदमाश शामिल हैं। 

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि स्नैचिंग, डकैती, वाहन चोरी जैसे अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। उन्होने बताया कि पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने के लिए इस अभियान को चलाती रहेगी। तीन अक्तूबर से चार अक्तूबर तक चले ऑपरेशन सजग के दौरान जिले की पुलिस उपायुक्त से लेकर सिपाही तक इलाके में गश्त करते नजर आए। 

इस दौरान पुलिस अंधेरे वाले क्षेत्र, हाईवे, रिंग रोड, जीटी करनाल रोड, स्लम और कलस्टर इलाका, मार्केट, पार्क, मॉल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने इन इलाकों से कुल 116 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया। जिसमें 9 झपटमार, दस घोषित बदमाश, एक वाहन चोर और एक शराब तस्कर के अलावा 77 लोगों को हंगामा करते पकड़ा। 7 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते, 17 को सरकारी आदेश का उल्लंघन करते पकड़ा। साथ ही पुलिस ने दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 912 लोगों को हिरासत में लिया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 96 लावारिस वाहन को जब्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें