पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 1.40 बजे पीसीआर को मिली एक झगड़े की कॉल के बाद हेड कॉन्स्टेबल गिरिराज समेत एक टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग आपस में भिड़ गए थे।
दिल्ली के बदरपुर इलाके में शनिवार को दो गुटों में झड़प के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को गोली लग गई। अधिकारियों ने बताया कि झड़प के दौरान किसी ने गोली चला दी, जो कांस्टेबल गिरिराज की जांघ में लगी। पुलिस ने कहा कि रोहित के रूप में पहचाने जाने वाले एक नागरिक के भी पैर में भी चोट आई है।
विज्ञापन
घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 1.40 बजे पीसीआर को मिली एक झगड़े की कॉल के बाद हेड कॉन्स्टेबल गिरिराज समेत एक टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग आपस में भिड़ गए थे। इस बीच, भीड़ में से अचानक किसी ने गोली चला दी जो गिरिराज की जांघ में जा लगी।