फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police: थाने के बैरक में सिपाही ने फंदा लगा दी जान, डिप्रेशन का था शिकार

Sun, 26 Jun 2022 04:34 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जयमल पिछले करीब तीन माह से डिप्रेशन का शिकार था। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिले के मंदिर मार्ग थाने के बैरक में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त जयमल (24) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उसने अपने कुछ साथियों द्वारा पैसा उधार लेने और बीमारी के समय जरूरत पड़ने पर न लौटाने का जिक्र किया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जयमल पिछले करीब तीन माह से डिप्रेशन का शिकार था। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उसके परिवार और बाकी स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला जयमल सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली की पालम कालोनी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। वह दिल्ली पुलिस की ट्रेनिंग यूनिट में तैनात था। बीमारी के कारण वह पिछले करीब एक माह से छुट्टी पर चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें