राकेश अस्थाना ने किया रोहिणी कोर्ट का दौरा
- फोटो : ट्विटर ANI
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को रोहिणी कोर्ट का दौरा किया। उन्होंने शुक्रवार को रोहिणी कोर्ट रूम में हुई गोलीबारी के संबंध में पहुंचे हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जाजया लिया और संबंधित अधिकारी से बातचीत की। गोलीबारी में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हुई थी।
दोनों हमलावरों की मौत
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को गैंगवार की वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। वारदात में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हुई।
स्पेशल सेल ने गोगी को 2020 में किया था गिरफ्तार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।
हत्या और पुलिस पर हमले जैसे वारदातों का था आरोपी
वह हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला आदि वारदातों में शामिल रहा था। गिरफ्तारी के बाद से उसे जेल में रखा गया था। शुक्रवार को तीसरी बटालियन की पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उसे रोहिणी अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। इसी दौरान वहां पर वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उसे बचाने के लिए काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने भी हमलावरों पर गोली चलाई जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। रोहिणी कोर्ट में इन दोनों हमलावरों ने वकील की ड्रेस पहन कर प्रवेश किया था ताकि उन्हें कोई ना रोके। इस घटना में मारे गए दोनों बदमाशों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।