फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आयुक्त: अब हर शुक्रवार सुनेंगे जवानों की फरियाद, सीपी ने कहा- लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे पुलिस

Sun, 08 Aug 2021 12:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इस दौरान पुलिस आयुक्त ने अपनी फोर्स को लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने की हिदायत दी। इसके अलावा आयुक्त ने ऐलान किया कि वह हर शुक्रवार को ओपन हाउस के दौरान जवानों की फरियाद सुनेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जवानों और अधिकारियों को संबोधित किया। नए पुलिस मुख्यालय स्थित विमर्श हॉल में पुलिस आयुक्त के अलावा स्पेशल सीपी मौजूद रहे। बाकी अधिकारी व जवान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस आयुक्त से जुड़े रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस आयुक्त ने अपनी फोर्स को लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने की हिदायत दी। इसके अलावा आयुक्त ने ऐलान किया कि वह हर शुक्रवार को ओपन हाउस के दौरान जवानों की फरियाद सुनेंगे। सीपी ने जवानों के कल्याण से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों का भी जिक्र किया। सीपी ने वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर केस की जांच पर जोर दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों व पुलिस के 10550 जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान देने के लिए कहा। सीपी ने बताया कि छोटे दुकानदारों, ऑटो ड्राइवर व अन्य लोगों को अपनी आंख और कान बनाकर संदिग्धों पर नजर रखी जा सकती है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि महकमे में ट्रांसफर-पोस्टिंग के दौरान अब पहले से ज्यादा पारदर्शिता लाई जाएगी। वहीं ओपन हाउस के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान विभाग से जुड़ी अपनी समस्याओं को सीधे सीपी से बता सकेंगे। 

पुलिस की पहली प्राथमिकता संगठित अपराध पर लगाम लगाना होता है। ऐसे में संगठित अपराध की रोकथाम के लिए कदम उठाए जाएं। दिल्ली में यदि अपराध कम होंगे तो हम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। पुलिस आयुक्त ने सीनियर अधिकारियों को जूनियर के लिए रोल मॉडल बनने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें