फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अब पुलिस के जवान भी परिवार के साथ मना सकेंगे जन्मदिन व शादी की सालगिरह, पुलिस कमिश्नर ने दी मंजूरी

Sat, 09 Oct 2021 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कुछ समय पहले इस कदम को बेहतर बताया था। अब दिल्ली पुलिस के जवानों को भी इन अवसरों पर छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के जवान भी अब अपने परिवार के साथ जन्मदिन व शादी की सालगिरह आदि मना सकेंगे। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस के जवानों को अब अपने परिवार के साथ जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने के लिए अपने जीवन के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों के साथ समय बिताने के लिए अब छुट्टी मिलेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल दिल्ली पुलिस के जवान खुश होंगे, बल्कि उनके काम में सुधार आएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डीसीपी रेलवे हरेन्द्र कुमार ङ्क्षसह ने कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस की तरफ से रेलवे डिपार्टमेंट में पुलिस जवानों को उनके जन्मदिन और परिवार में पत्नी और बच्चों के जन्मदिन पर अवकाश देने की पहल की थी। उनका मानना था कि पुलिस के जवान भी इंसान हैं। ऐसे दिन उन्हें छुट्टी मिलेगी तो वो खुश रहेंगे। इससे उनका काम बेहतर होगा।

सात अक्तूबर से आदेश हुआ लागू
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कुछ समय पहले इस कदम को बेहतर बताया था। अब दिल्ली पुलिस के जवानों को भी इन अवसरों पर छुट्टी मिलेगी। इस तरह का आदेश दिल्ली पुलिस में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की मंजूरी के साथ सात अक्तूबर को जारी होने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन



दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस आदेश के साथ दिल्ली पुलिस के लगभग 80,000 पुलिस कर्मियों को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों का जश्न मनाने के लिए अपने परिवारों के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी मिल सकेगी। अक्सर ये देखा जाता है कि कई मौकों पर, पुलिस कर्मी अपने परिवार के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसरों पर समय बिताने में असमर्थ होते हैं।

बच्चों के जन्मदिन पर भी मिलेगी छुट्टी
आदेश के अनुसार पुलिस कर्मियों को उनके जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पत्नी के जन्मदिन के साथ-साथ उनके बच्चों के जन्मदिन पर एक दिन का आराम दिया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कियह आदेश पूरे दिल्ली पुलिस बल के लिए है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार उनमें से प्रत्येक को अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का जश्न मनाने के लिए निश्चित रूप से एक दिन की छुट्टी दी जाएगी।

इस कदम का स्वागत करते हुए एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में विशिष्ट दिन होते हैं, जिसे वे अपने परिवारों के साथ मनाना चाहते हैं, लेकिन आपात स्थिति या नौकरी की प्रकृति के कारण, पुलिस कर्मी इन अवसरों पर चूक जाते हैं। यह वास्तव में विशेष रूप से पदाधिकारियों के लिए एक बहुत अच्छा कदम है अब उन्हें महत्वपूर्ण अवसरों के लिए एक दिन की छुट्टी भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें