फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लवकुश रामलीला के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज, कोरोना के नियमों का नहीं हो रहा था पालन

Sat, 09 Oct 2021 11:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कोरोना के नियमों को लेकर गाइडलाइन जारी करने वाले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राजधानी में रामलीला और दशहरा के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति इसी शर्त पर दी गई है कि यहां कोरोना के नियमों का पालन होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने लवकुश रामलीला के आयोजकों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। रामलीला कमेटी के खिलाफ कोरोना के नियमों में ढिलाई देने के लिए केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

उत्तरी जिला के डीसीपी सागर सिंह कलसी का कहना है कि लवकुश रामलीला के आयोजकों ने पुलिस को आश्वस्त किया था कि वह कोरोना के सभी नियमों का पालन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद हमने आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दिल्ली में कोरोना के नियमों को लेकर गाइडलाइन जारी करने वाले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राजधानी में रामलीला और दशहरा के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति इसी शर्त पर दी गई है कि यहां कोरोना के नियमों का पालन होगा।
विज्ञापन

डीडीएमए ने विस्तार से गाइडलाइन जारी कर कहा है रामलीला कमेटियों को कोरोना के सभी नियमों का पालन करना होगा। पंडाल में दर्शकों की संख्या सीट के बराबर होनी चाहिए। प्रवेश और निकास के द्वार अलग-अलग होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें