फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपेरे के भेष में दो बदमाश गिरफ्तार: सांप दिखाकर डराते थे और लूट लेते थे जेवरात, पुलिस ने बरामद किए दो सांप

Tue, 14 Sep 2021 01:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। स्थानीय स्तर पर और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने 12 सितंबर को दो बदमाशों को विकास नगर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार सपेरे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपेरे के भेष में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश सांप दिखाकर लोगों को डराकर उनसे लूटपाट करते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने दो सांप और सोने की अंगूठी बरामद की है। सांपों को वन्यजीव विभाग को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार एक  बदमाश पर पहले से लूटपाट के मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विकास कॉलोनी निवासी गगन (19) और गौतम (22) के रूप में हुई है। छह सितंबर को तिमारपुर निवासी अक्षत जगोतरा ने मुखर्जी नगर में लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि वह अपनी कार से मुखर्जी नगर से मॉडल टाउन की ओर जा रहा था। किंग्सवे कैंप के पास कार के पास एक सपेरा आया। उसने सांप दिखाकर उसे डराया और उसका सोने की अंगूठी निकालकर भागने लगा। शोर मचाने पर सपेरा के साथी ने उसे ब्लेड मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 

पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। स्थानीय स्तर पर और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने 12 सितंबर को दो बदमाशों को विकास नगर से गिरफ्तार कर लिया। उनके निशानदेही पर पुलिस ने सोने की अंगूठी बरामद कर ली। साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सांप भी बरामद कर लिया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर अन्य मामलों में संलिप्तता के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि गौतम पर पहले से लूटपाट के तीन मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें