फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID19: केंद्र ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, निजामुद्दीन मरकज मामले के सीमा पार निहितार्थ हैं

Tue, 14 Sep 2021 12:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर वह कब तक मरकज को बंद रखना चाहते हैं क्योंकि इसे हमेशा के लिए बंद नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज में फंसे लोग - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल कोरोना काल की शुरुआत के दौरान निजामुद्दीन मरकज में कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के मामले में आज हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि मरकज को हमेशा के लिए बंद नहीं रखा जा सकता। जिस पर केंद्र ने कोर्ट से कहा कि यह बेहद गंभीर है और इसके सीमा पार निहितार्थ हैं।
विज्ञापन


जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर वह कब तक मरकज को बंद रखना चाहते हैं क्योंकि इसे हमेशा के लिए बंद नहीं रखा जा सकता। उन्होंने यह बातें वक्फ बोर्ड की उस याचिका की सुनवाई करते हुए कहा जिसमें बोर्ड ने मरकज को दोबारा खोलने की गुजारिश की है।

केंद्र के वकील ने कहा कि मरकज को फिर से खोलने के लिए कानूनी कार्रवाई केवल संपत्ति के पट्टेदार द्वारा शुरू की जा सकती है और परिसर के निवासी ने पहले ही मरकज के आवासीय हिस्से को सौंपने के लिए एक याचिका दायर की है, जो अंतिम निर्णय के लिए लंबित है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि यह याचिकाएं हाईकोर्ट में ही अन्य जज के अधीन सुनवाई के लिए लंबित हैं। वह बोले कि कानूनी तौर पर वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज की जा सकती है। वक्फ बोर्ड के पास पट्टेदार को दरकिनार कर कोर्ट में अपील करने की शक्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें