फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: छोटे भाई ने की बड़े की हत्या, बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंका शव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 05:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने राजेश की 10 सितंबर को बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती भी नहीं कराया। घायल राजेश ने रविवार की शाम को घर पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े भाई की हत्या और शव को सड़क किनारे फेंकने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मजदूर राजेश (34) का शव रोहिणी के बुध विहार इलाके में मांगे राम पार्क एक्सटेंशन के नजदीक बोरी में भरा मिला। उन्होंने बताया कि शव पर कई चोट के निशान थे। 

विज्ञापन


डीसीपी प्रणव तायल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान उसके छोटे भाइयों विपिन (28) और राजू (21) को मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजेश नशेड़ी था। शराब पीने के बाद परिवार के लोगों को परेशान किया करता था। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने राजेश की 10 सितंबर को बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती भी नहीं कराया। घायल राजेश ने रविवार की शाम को घर पर दम तोड़ दिया। आरोपियों ने बड़े भाई के शव को बोरी में भरकर बेगमपुर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें