फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों का सौदागर: ऑक्सीजन सिलिंडर के मांग रहा था 50 हजार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 04 May 2021 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी राजधानी में लोग सांसों के सौदेबाजी से बाज नही आ रहे हैं। दक्षिण-पूर्व जिला के पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो एक ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले 50 हजार रुपये मांग रहा था। 
विज्ञापन
आरोपी रमेश कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी राजधानी में लोग सांसों के सौदेबाजी से बाज नही आ रहे हैं। दक्षिण-पूर्व जिला के पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो एक ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले 50 हजार रुपये मांग रहा था। आरोपी की पहचान रमेश कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस की टीम से आरोपी ने 45 हजार रुपये में  सौदा कर लिया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व  जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि पुल प्रहलादपुर इलाके में एक शख्स ऊंचे दामों पर ऑक्सीजन सिलिंडर बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाई और एक नकली ग्राहक उसके घर भेजा। आरोपी ने सिलिंड के बदले 50 हजार रुपये मांगे। सौदेबाजी के बाद 45 हजार रुपये में बात बन गई। ग्राहक ने आरोपी को पांच हजार रुपये बयाने के दिए। इधर नकली ग्राहक ने इशारा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार को उसके घर से दबोच लिया। उसके पास से तीन ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद हुए। 

पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह ऑक्सीजन और लाइट्रोजन बेचने वाली दुकान पर काम करता है। वह अस्पतालों और फैक्टरी में गैस सप्लाई का काम करते हैं। फिलहाल लॉक डाउन की वजह से दुकानें बंद थी। उसने दुकान से चुपचाप तीन सिलिंडर निकाल लिये। इसके बाद वह उनको ऊंचे दामों पर बेचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें