फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की तस्करी: शादी का झांसा देकर फिरोज करता रहा यौन शोषण, दो लाख में किया सौदा, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon, 06 Jul 2026 06:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की आरके पुरम एनडीआर यूनिट ने नाबालिग की तस्करी और यौन शोषण के मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की आरके पुरम एनडीआर यूनिट ने नाबालिग की तस्करी और यौन शोषण के मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। डीजीपी क्राइम ब्रांच चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिरोज से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


यह मामला गोविंदपुरी थाने में 2023 में दर्ज हुआ था। किशोरी तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पर्स बनाने का काम सीख रही थी। इसी दौरान वह मोहम्मद फिरोज (46) के संपर्क में आई। फिरोज मूल रूप से मुजफ्फरपुर, बिहार का निवासी है। वह गुरुग्राम के उद्योग विहार में एक फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि फिरोज ने किशोरी को बहलाया। वह उसे अलग-अलग जगह ले गया। उसने शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण किया। बाद में फिरोज ने 2 लाख रुपये लेकर किशोरी की शादी करा दी। यह शादी झुंझुनू, राजस्थान में किसी अन्य व्यक्ति से कराई गई थी।

मामले का खुलासा
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को बचाया। चिकित्सकीय जांच में किशोरी के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। इस मामले में पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी फिरोज को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। उसे निगरानी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर गुरुग्राम से दबोचा गया। फिरोज पर पहले से ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। डीजीपी क्राइम ब्रांच चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें