फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, सितंबर में तीन जिलों में आर्म्स एक्ट के तहत 54 मामले दर्ज  

Sun, 10 Oct 2021 04:55 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने सितंबर में तीन जिलों में आर्म्स एक्ट के तहत 54, एक्साइज एक्ट के तहत 51 और एनडीपीएस एक्ट के तहत नौ मामले दर्ज किए हैं। उत्तर पश्चिमी जिले ने आर्म्स एक्ट के तहत 15 मामले दर्ज किए हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से कुल तीन आग्नेयास्त्र और 13 चाकू बरामद किए गए।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सितंबर में तीन जिलों में आर्म्स एक्ट के तहत 54, एक्साइज एक्ट के तहत 51 और एनडीपीएस एक्ट के तहत नौ मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिमी जिले ने आर्म्स एक्ट के तहत 15 मामले दर्ज किए हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से कुल तीन आग्नेयास्त्र और 13 चाकू बरामद किए गए।

आंकड़ों के मुताबिक बाहरी दिल्ली जिले में 29 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से आठ देसी पिस्टल समेत 12 पिस्टल बरामद किए हैं। साथ ही 23 जिंदा कारतूस और 25 चाकू जब्त किए। पूर्वोत्तर जिले में शस्त्र अधिनियम के 10 मामले दर्ज किए गए और तीन देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और छह चाकू बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें