फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : भाजपा का रामलीला मैदान में पंच परमेश्वर सम्मेलन आज, कई मार्ग वाहनों के लिए बंद

Sun, 16 Oct 2022 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi : दिल्ली में आज भाजपा का पंच परमेश्वर सम्मेलन है। रामलीला मैदान में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान कुछ मार्गों पर वाहन चालकों के जाने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आज भाजपा का पंच परमेश्वर सम्मेलन है। रामलीला मैदान में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान कुछ मार्गों पर वाहन चालकों के जाने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान वाहन चालकों को रामलीला मैदान की ओर जाने से बचने और उन्हें वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यातायात पुलिस ने बताया कि  बाराखंभा रोड से रंजीत सिंह फ्लाई ओवर, गुरु नानक चौक, विवेकानंद मार्ग से मिंटो रोड होते हुए कमला मार्केट, जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक), कमला मार्केट से गुरु नानक चौक, चमन लाल मार्ग तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। 

यातायात पुलिस ने कहा कि सुबह आठ बजे के बाद पहाड़गंज से अजमेरी गेट की ओर आने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान एंबुलेंस से एलएनजेपी अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल जाने वाले मरीजों और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को जाने की अनुमति होगी। अजमेरी गेट और उससे आगे उत्तर और पश्चिम की ओर से आने वाली बसों को रानी झांसी रोड पर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


बसों की सेवा आरामबाग रोड पर समाप्त कर दिया जाएगा। यहां से बसें चित्रगुप्त रोड होते हुए पहाड़गंज और देशबंधु गुप्ता रोड की ओर जाएगी। कनॉट प्लेस की ओर से गोल चक्कर कमला मार्केट की ओर आने वाले वाहनों को डीडीयू मार्ग और भवभूति मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा। 

राजघाट और दिल्ली गेट की ओर से जेएलएन मार्ग की ओर आने वाले वाहनों को बीएसजेड मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। टॉलस्टॉय मार्ग से मिरदर्द, गुरु नानक चौक की ओर आने वाले वाहनों को बाराखंभा रोड की ओर मोड़ा जाएगा। चमन लाल मार्ग पर वीआईपी लेबल वाली कार पार्किंग के अलावा किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। रणजीत सिंह मार्ग से गुरु नानक चौक की ओर चार्टर्ड बसों सहित किसी भी बस को चलने की अनुमति नहीं होगी। राजघाट से जेएलएन मार्ग पर किसी भी व्यावसायिक वाहन की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें