फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vedanta Half Marathon : वेदांता हाफ मैराथन आज, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

Sun, 16 Oct 2022 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Vedanta Half Marathon  :राजधानी में रविवार यानी 16 अक्तूबर को वेदांता हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हाफ मैराथन दौड़ को देखते हुए दक्षिण दिल्ली व नई दिल्ली में सुबह पांच से 10 बजे तक न आने की सलाह दी है। हाफ मैराथन में चार तरह की दौड़ आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आज वेदांता हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हाफ मैराथन दौड़ को देखते हुए दक्षिण दिल्ली व नई दिल्ली में सुबह पांच से 10 बजे तक न आने की सलाह दी है। हाफ मैराथन में चार तरह की दौड़ आयोजित की जाएंगी। दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर ही आकर खत्म होगी। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि हाफ मैराथन दौड़ के चलते नई दिल्ली व दक्षिण जिले में कई मार्ग प्रभावित रहेंगे। ऐसे में लोग सुबह पांच से 10 बजे तक भीष्म पितामह मार्ग, डा. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हैक्सागॉन, केजी मार्ग, बाहरी व इनर सर्किल कनॉट प्लेस, संसद मार्ग(पटेल चौक से बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस), जनपथ(जनपथ-टॉलस्टॉय मार्ग क्रॉसिंग से बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस), टॉलस्टॉय मार्ग, फिरोजशाह रोड व शाहजहां रोड पर ट्रैफिक के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दौड़ के चलते अरविंदो मार्ग- लोधी रोड जंक्शन, नीला गुंबद, राजेश पालयट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग, एसबी भारती मार्ग-महर्षि रमन जंक्शन मार्ग, एसबी भारती मार्ग-पंडारा रोड जंक्शन, एसबी भारती मार्ग-डा. जाकिर हुसैन मार्ग जंक्शन, शेरशाह रोड-मथुरा रोड जंक्शन, पुराना किला रोड-मथुरा रोड जंक्शन, तिलक मार्ग-भगवान दास रोड जंक्शन, डब्ल्यू पाइंट, मथुरा रोड-भैरो मार्ग जंक्शन, क्यू पाइंट, एमएसआर गोलचक्कर, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, कोटला रोड लाइट, मेहरचंद मार्केट रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट, अंडर सेवा नगर फ्लाइओवर, सेकंड एवेंयू व चौथा एवेन्यू से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें