एक ही महीने में दिल और दिमाग की सर्जरी करने के बाद दिल्ली के डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला की जान बचाई है। द्वारका स्थित आकाश अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय महिला मरीज को मस्तिष्क और दिल से जुड़ी बीमारी की वजह से भर्ती किया गया था।
इस साल फरवरी में हाई रिस्क वाली पहली ब्रेन सर्जरी हुई थी। इस दौरान मरीज में एक दुर्लभ हृदय की बीमारी का पता चला। चूंकि, डॉक्टर ओपन-हार्ट सर्जरी करने में असमर्थ थे, क्योंकि हेपरिन (खून को पतला करने वाला) से ब्रेन हेमरेज हो सकता था। ऐसे में एक महीने के अंदर मरीज के दिल को बचाने के लिए ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) किया गया।