फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एनएसयूआई ने कांग्रेस मुख्यालय पर 'शिक्षा बचाओ देश बचाओ' अभियान लॉन्च किया

Fri, 12 Nov 2021 08:08 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि केंद्र सरकार की शिक्षा नीति शिक्षा का निजीकरण करके गरीब और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब से वह सत्ता में आई है तब से छात्रों की फेलोशिप एवं छात्रवृत्ति रोकी जा रही है।
विज्ञापन
nsui - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय से 'शिक्षा बचाओ देश बचाओ' अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर एआईसीसी सेक्रेटरी विनीत पुनिया और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने इस अभियान का पोस्टर भी लांच किया।

विज्ञापन


इस अभियान को हैश टैग शिक्षा बचाओ देश बचाओ के साथ ट्वीटर पर भी चलाया गया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि केंद्र सरकार की शिक्षा नीति शिक्षा का निजीकरण करके गरीब और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब से वह सत्ता में आई है तब से छात्रों की फेलोशिप एवं छात्रवृत्ति रोकी जा रही है। एनएसयूआई ने सरकार से मांग की है कि परीक्षाओं के लिए केंद्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर छात्रों को आयु सीमा में कम से कम दो साल की छूट दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें