फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : कूड़े के पहाड़ को लेकर गरमाई दिल्ली की सियासत, केजरीवाल ने कहा- इस बार इसी पर होगी निगम की जंग

Fri, 28 Oct 2022 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की घोषणा से पहले ही दिल्ली की सियासत गरमा गई है। सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने के लिए गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी का चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
लैंडफिल साइट पर केजरीवाल - फोटो : Twitter/@ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की घोषणा से पहले ही दिल्ली की सियासत गरमा गई है। सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने के लिए गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी का चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। साथ ही, वादा किया कि चुनाव जीतने पर आप पांच वर्ष में दिल्ली को स्वच्छ बना देगी।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना के झाग का वीडियो साझा कर आरोप लगाया, केजरीवाल सात साल से कहते आ रहे हैं कि मैं यमुना में डुबकी लगाऊंगा, उनसे आग्रह है कि वह आएं और अपने झूठ के इस प्रदूषणयुक्त गंदे पानी में डुबकी लगाएं। 

भाजपा ने केजरीवाल के दौरे से पहले जबरदस्त प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान आप और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। इससे दिल्ली-यूपी सीमा पर गाजीपुर के पास यातायात जाम की स्थिति बन गई। केजरीवाल ने कहा, भाजपा नेता आपके श्रवण कुमार को गालियां देते हैं, जो आपको तीर्थयात्रा कराता है। क्या इसे बर्दाश्त करेंगे? उन्होंने कहा, भाजपा  नेता दावा करते हैं कि मैंने एमसीडी को पैसा नहीं दिया। 15 साल में एक लाख करोड़ रुपये दिल्ली सरकार ने दिए थे।
विज्ञापन


भाजपा की देन हैं ये तीनों पहाड़
सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने तीन निगमों में अपने 15 साल के शासन में कचरे के तीन पहाड़ दिए। गाजीपुर कूड़े का ढेर भाजपा के बुरे कर्मों का और नगर निकायों में हुए भ्रष्टाचार का पहाड़ है। उन्होंने कहा, मै जादूगर हूं, जनता का दिल जीतना जानता हूं।

कूड़े के पहाड़ को खत्म करने में सीएम की दिलचस्पी नहीं : गौतम गंभीर
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि कूड़े के पहाड़ खत्म करने में सीएम केजरीवाल की कोई दिलचस्पी नहीं है। चुनाव नजदीक हैं, तो उनकी राजनीति शुरू हो गई है, जो उनकी मूल प्रवृत्ति है। उन्होंने कहा, केजरीवाल 21वीं सदी के सबसे बड़े झूठे लोगों में से एक हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, नगर निगम को सरकार से जो आर्थिक एवं प्रशासनिक सहयोग मिलना था, वह नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें