फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Delhi : बदरपुर में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या, शाहदरा में मामूली बात पर बहा खून

Fri, 28 Oct 2022 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi : बदरपुर में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक पर चाकू से छह से सात वार किए गए हैं। युवक अपने दोस्त के घर दीपावली की पार्टी में गया था। उधर, शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में महज बाइक टच हो जाने पर एक युवक ने बाइक सवार के सीने में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरपुर में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक पर चाकू से छह से सात वार किए गए हैं। युवक अपने दोस्त के घर दीपावली की पार्टी में गया था। पुलिस ने मृतक युवक सचिन(23) पुत्र राजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिया था। बदरपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान बादल गुर्जर के रूप में की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सचिन अपने परिवार के साथ बिलासपुर, मोलड़बंद, बदरपुर में रहता था। वह इस समय बेरोजगार था। उसके दोस्त आकाश ने बुधवार रात को दीपावली की पार्टी दी थी। वह बुधवार रात को बिलासपुर में ही रहने वाले दोस्त के घर गया था। रात को जब वह वापस लौट रहा था तो कुछ युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 

आरोपी युवक सचिन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। आकाश ने घायल सचिन को रात को ही सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से बृहस्पतिवार सुबह सात बजे बदरपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। बदरपुर पुलिस ने सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार शाम को परिजनों को सौंप दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


महज बाइक टच होने पर घोंप दिया चाकू
उधर, शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में महज बाइक टच हो जाने पर एक युवक ने बाइक सवार के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में पीड़ित को पहले हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित मलखान सिंह का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से अलीगढ़, यूपी का रहने वाला मलखान सिंह अपने परिवार के साथ जगतपुरी गली नंबर-9 में रहता है। उसका दिल्ली में टाइल-पत्थर लगाने का काम है। मंगलवार शाम को वह अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ बाइक की सर्विस करवाने के लिए पास के चंदू पार्क गया था। बाइक सर्विस कराने के बाद दोनों दोस्त दुकान से निकलने लगे। 

इस बीच बाइक को बैक करते समय उसकी बाइक एक युवक से टच हो गई। इस बात पर युवक आग बबूला हो गया। वह मलखान के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी हाथापाई करने लगा। इस बीच आरोपी ने चाकू निकालकर मलखान के सीने में घोंप दिया। इसके बाद फरार हो गया। घायल को निजी वाहन से पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें