फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: लूटपाट का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, घायल होने पर मोबाइल और रुपये लेकर भागे

Mon, 23 May 2022 09:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घायल ई-रिक्शा चालक ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी ई-रिक्शा को पार्किंग में पार्क करने के लिए जा रहा था। यू ब्लॉक मंगोलपुरी में स्थित चर्च के पास चार युवकों ने उसे घेर लिया और हाथ पकड़कर उसे रिक्शा से नीचे उतार दिया। विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
CRIME - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपार्क इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। चालक के घायल होने के बाद बदमाश मोबाइल फोन और पांच सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल चालक ने किसी तरह से पार्किंग में पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी पत्नी और पुलिस को दी। पीड़ित के बयान पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान विक्की उपाध्याय के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ मंगोलपुरी के ब्लॉक में रहता है। वह मंगोलपुरी के आस पास ई-रिक्शा चलाता है। विक्की ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी ई-रिक्शा को पार्किंग में पार्क करने के लिए जा रहा था। यू ब्लॉक मंगोलपुरी में स्थित चर्च के पास चार युवकों ने उसे घेर लिया और हाथ पकड़कर उसे रिक्शा से नीचे उतार दिया।

उसने बताया कि बदमाश उसके जेब से मोबाइल फोन निकालने लगे, जिसका उसने विरोध किया। इसी दौरान एक बदमाश ने चाकू निकाल लिया और उसकी जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चाकू लगते ही वह नीचे गिर गया। बदमाश उसकी जेब से मोबाइल फोन और पांच सौ रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल होने के बावजूद वह पास की पार्किंग में पहुंचा और पार्किंग सहायक की मदद से अपनी पत्नी और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पत्नी ने पार्किंग में पहुंचकर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें