फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News :आईजीआई दुनिया का 10वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, ओएजी रैंकिंग में किया सुधार

Fri, 28 Oct 2022 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट दुनिया का 10वां सबसे व्यस्त हवाईअड्डा बन गया है। आईजीआई एयरपोर्ट ने अपनी रैंकिंग में सुधार कर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
igi airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट दुनिया का 10वां सबसे व्यस्त हवाईअड्डा बन गया है। आईजीआई एयरपोर्ट ने अपनी रैंकिंग में सुधार कर यह उपलब्धि हासिल की है। कोरोना महामारी से पहले यानी अक्तूबर, 2019 में यह दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की रैंकिंग में 14वें स्थान पर था।

विज्ञापन


एविएशन एनालिटिक्स कंपनी ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (ओएजी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, हार्ट्सफील्ड जैक्सन का अटलांटा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा रहा। इस मामले में दुबई और टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। डलास/फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट चौथे, डेनवर पांचवें और लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट छठे स्थान पर है। शिकागो ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सातवें, इंस्ताबुल आठवें और लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नौवें स्थान पर है। 

शीर्ष-10 में एक भी भारतीय नहीं
दुनिया के शीर्ष-10 व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में एक भी भारतीय शामिल नहीं हैं। दुबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट दूसरे और एम्स्टर्डम एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर है।

  • शीर्ष-10 व्यस्त अंतरराष्ट्रीय रूट में मुंबई से दुबई और दिल्ली से दुबई का रूट भी शामिल

ओएजी की यह रैंकिंग इस साल अक्तूबर और अक्तूबर, 2019 में निर्धारित एयरलाइन क्षमता की तुलना के आधार पर जारी की गई है। दुनिया के शीर्ष-10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट को उनकी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान क्षमता के आधार पर रैंकिंग में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें