फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट फैक्टरी में आग, एक के बाद एक पांच एलपीजी सिलिंडर फटे. एक झुलसा 

Thu, 30 Sep 2021 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ हादसा, एलजीपी रिसाव के बाद लगी आग, आग लगते ही मजदूर भागे।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में बुवार दोपहर हेलमेट बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बिजली के तारों में आग लगने के बाद फैक्टरी में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक-एक कर पांच एलपीजी सिलिंडर फट गए। हादसे में वहां काम कर रहा एक मजदूर मनीष (25) आग की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन


झुलसी हुई हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने का पता चला है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 3.50 बजे सूचना मिली कि बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में हेलमेट बनाने का की फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग सेक्टर-5 में एल-209 में लगी थी। करीब 150 गज के प्लॉट में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर हेलमेट बनाने का काम होता था। 
विज्ञापन


यहां करीब 25 एलपीजी सिलिंडर रखे हुए थे। दोपहर के समय बेसमेंट से आग लगी। आग लगते ही मजदूर फैक्टरी से निकल गए। मनीष नामक मजदूर वहां फंस गया। इस दौरान एक-एक कर पांच सिलिंडर फट गए। शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाया गया। इससे पूर्व मनीष को झुलसी हुई हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस आग लगने के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें