फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Sport : गुटखा थूकने का आरोप लगाकर बाप-बेटे ने युवक को रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, फोड़ दिया सिर

Mon, 31 Oct 2022 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : वेलकम इलाके में इंडोर गेम केंद्र चलाने वाले पिता पुत्र ने गुटखा थूकने का आरोप लगाकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। रॉड से पिटाई किए जाने से युवक का सिर फट गया और वह अचेत हो गया। उसका दोस्त उसे जीटीबी अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलकम इलाके में इंडोर गेम केंद्र चलाने वाले पिता पुत्र ने गुटखा थूकने का आरोप लगाकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। रॉड से पिटाई किए जाने से युवक का सिर फट गया और वह अचेत हो गया। उसका दोस्त उसे जीटीबी अस्पताल ले गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र और उसके एक कर्मचारी के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक की पहचान बाबरपुर निवासी निखिल शरण के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 28 अक्तूबर को वह इंडोर गेम पूल खेलने के लिए बाबरपुर रोड स्थित शुभम टॉवर गया था। शुभम अपने पिता के साथ यह केंद्र चलाता है। निखिल ने बताया कि वह केंद्र के नो स्मोकिंग जोन में खड़े होकर बात कर रहा था। वहां किसी ने गुटखा खाकर थूक दिया था। केंद्र का मालिक विनोद वहां पहुंचा और उसपर गुटखा थूकने का आरोप लगाने लगा। उसने मना किया तो आरोपी झगड़ा करने लगा। 
विज्ञापन


इस दौरान उसके सिर पर रॉड से हमला किया गया। इससे उसका सिर फट गया। इसी दौरान उसका बेटा शुभम वहां पहुंचा और पूल खेलने वाली रॉड से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके साथ ही जितेंद्र नाम का कर्मचारी ने भी उसे रॉड से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें