फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : डीडीसीडी उपाध्यक्ष जसमीन शाह को काम करने से रोका, कार्यालय सील, सुविधाएं वापस

Sat, 19 Nov 2022 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
v k saxena - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के थिंक टैंक दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग (डीडीसीडी) के उपाध्यक्ष जसमीन शाह को उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना के आदेश के बाद कार्य करने से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, शाह के कार्यालय को भी सील कर दिया गया है और उन्हें दी गई सुविधाएं वापस ले ली गई हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ‘राजनीतिक मकसद’ से अपने कार्यालय का दुरुपयोग करने के आरोपों के चलते शाह को पद से हटाने के लिए भी कहा है। सीएम ने पिछले महीने शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने को अनुचित बताया था। यह भी कहा था कि शाह से सवाल करने का अधिकार कैबिनेट को है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें