फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : दिल्ली में आज तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना, कल भी उम्मीद

Thu, 11 Aug 2022 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को मौसम करवट ले सकता है। तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मानसूनी गतिविधियां थमने के बाद उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को मौसम करवट ले सकता है। तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। 

विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों का बुरा हाल रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस  व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 53 से 85 फीसदी रहा।  

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें