आरोपियों ने इन बैंक खातों से क्रेडिट कार्ड, दोपहिया वाहन लोन, बिजनेस लोन व बैंक की योजनाओं का लाभ लिया। बैंक में जब आंतरिक ऑडिट हुआ तो इस जालसाजी का खुलासा हुआ।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरूआती जांच में पता लगा है कि पैसे ज्यादातर बड़े ब्रैंड्स के शोरूम में खर्च किए गए हैं। पुलिस इन शोरूम के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि आरोपियों ने जिस तरह बैंक खाते खुलवाए उस हिसाब से बैंक के किसी कर्मचारी की भूमिका जरूर सामने आएगी।