फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नाबालिग लड़की से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, हुई एचआईवी पॉजिटिव, आरोपी फरार

Tue, 29 Mar 2022 06:26 PM IST
अनुराग सक्सेना राजीव कुमार, नई दिल्ली

सार

विकासपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़की से एक व्यक्ति ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता की तबियत खराब रहने लगी तो उसकी अस्पताल में जांच कराई गई, जहां पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की हैरतअंगेज वारदात सामने आई है। पड़ोसी युवक की दरिंदगी की शिकार हुई पीड़िता एचआईवी पॉजिटिव हो गई है। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी युवक ने नशीली पेय पदार्थ देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस वारदात से वह इतनी सहम गई कि वह घर में गुमसुम रहने लगी। जब तबियत बिगड़ने पर मां उसे डॉक्टर के पास ले गई।

विज्ञापन


अस्पताल में जांच से पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव हो चुकी है। घटना की शिकायत मिलने के बाद विकासपुरी थाने की पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

नाबालिग अपनी मां के साथ विकासपुरी इलाके में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में एक युवक रहता था। एक दिन घर में अकेले पाकर वह उसके घर में आ गया। वह अपने साथ शीतल पेय पदार्थ लेकर आया था। उसने उसे शीतल पेय पदार्थ पीने के लिए दिया, जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

बताने पर युवती और मां को मार डालने की धमकी दी

शिकायत के अनुसार, पीड़िता को युवक ने किसी को बताने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से उसने घटना के बारे में अपनी मां को भी नहीं बताया। बाद में उसकी तबियत खराब रहने लगी। मां ने उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज करवाया। इलाज के दौरान कई टेस्ट किए गए, जिनमें पता चला कि वह टीबी रोग से ग्रस्त हो गई है। बाद में पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव हो गई है।

इसकी जानकारी मिलने के बाद मां ने नाबालिग से पूछताछ की। नाबालिग ने दुष्कर्म के बारे में बताया। उसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की महिला अधिकारी ने पीड़िता से बात की और उसकी काउसलिंग करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जिला के पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें