फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मंत्री गोपाल राय रीढ़ की हड्डी में चोट के इलाज के लिए मुंबई रवाना

Sun, 11 Jul 2021 04:45 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

राय की अनुपस्थिति में उनके विभागों को ‘अस्थायी रूप से’ उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय रीढ़ की हड्डी में चोट के इलाज के वास्ते रविवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया राय को पहले ही मुंबई जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण यात्रा में देरी हुई। मंत्री करीब दो से तीन सप्ताह तक मुंबई में रहेंगे।

विज्ञापन


राय ने साढ़े तीन साल पहले अपोलो अस्पताल में अपनी चोट का इलाज कराया था। पिछले साल दिसंबर में वह अपनी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस करने और काम करने में कठिनाई महसूस करने के बाद मुंबई गए थे।

राय की अनुपस्थिति में उनके विभागों को ‘अस्थायी रूप से’ उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित किया गया था। सूत्रों ने पूर्व में बताया था कि राय के इलाज में एक नई रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें