फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो : येलो लाइन पर जिन स्टेशनों के प्रवेश द्वार थे बंद, उन्हें खोला, सेवाएं सामान्य

Tue, 06 Apr 2021 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- अस्थायी रूप से येलो लाइन के चार मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार किए गए थे बंद, अब खुले
- इन सभी स्टेशन के निकास द्वार खुले रहे
- अब लंबी अवधि तक मेट्रो ट्रेन के दरवाजे खुले रहेंगे
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन के जिन चार मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद किए थे उन्हें अब खोल दिया है। यह फैसला अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए लागू किया गया था। इस दौरान इन सभी चार स्टेशनों के निकास द्वारा खुले रहे।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार खोल दिए गए हैं और अब हर लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।



जिन स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद किए गए थे उनमें- पटेल चौक, नई दिल्ली, चावड़ी बाजार और चांदनी चौक शामिल थे। यह चार मेट्रो स्टेशन ऐसे हैं जहां भारी संंख्या में लोग आते हैं ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अस्थायी रूप से ये फैसला लिया गया था।
 

इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन के गेट भी अब ज्यादा समय के लिए खुले रहेंगे ताकि ट्रेन के अंदर घुसने की जल्दी में लोग एक-दूसरे के ज्यादा करीब न आएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इसके साथ ही सभी यात्रियों को एक ही एंट्री प्वाइंट से मेट्रो स्टेशन में प्रवेश मिलेगा ताकि साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों आदि का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें