फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने किया रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, बोले- छात्रों को मिलेगी विशेष मदद

Wed, 11 Aug 2021 11:35 PM IST
कुमार संभव डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी दिल्ली में 31 रिसोर्स सेंटर शुरू करने का एलान किया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का कहना है कि इन सेंटरों से छात्रों को विशेष मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार (11 अगस्त) को आरके पुरम में एक रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया। इस रिसोर्स सेंटर से छात्रों को पठन-पाठन में विशेष सहायता मिलेगी और वे अपनी मनचाही फील्ड में आगे बढ़ सकेंगे। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 31 रिसोर्स सेंटर खोले जाएंगे, जिससे राजधानी के बच्चों का समग्र विकास हो सके। इन सेंटरों पर फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी और व्यवहार मॉडिफिकेशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इससे दिव्यांग छात्रों के विकास में कोई अड़चन नहीं आएगी।

विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समावेशी शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन रिसोर्स सेंटर्स के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। उन्हें साइकोलॉजिकल काउंसलिंग, ऑक्यूपेशनल थेरेपी और स्पीच थेरेपी जैसे सेवाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें