फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: पंखे के हुक से लटका मिला युवक का शव, बंधे थे हाथ-पैर, युवक के पास से मिला सुसाइड नोट

Wed, 13 Jan 2021 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवक की पंखे के हुक से लटकी लाश मिली। मृतक की शिनाख्त उमेश (20) के रूप में हुई। युवक के हाथ पीछे से बंधे हुए होने के अलावा उसके पैर भी बंधे हुए थे। कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था।

विज्ञापन


सिर्फ यही नहींं उमेश की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने जिंदगी से तंग आने और आगे भी अच्छी जिंदगी न गुजरने की बात कर आत्महत्या के लिए लिखा था। अब पुलिस के लिए उमेश की मौत पहेली बनी हुई है।

यदि उमेश ने सुसाइड किया है तो उसके हाथ पीछे से कैसे बंध गए। यदि उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया तो फिर दरवाजा अंदर से किसने बंद किया। पुलिस फिलहाल इन सवालों के जवाब तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन


उमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं उमेश की लिखवाट के नमूने लेकर उसके सुसाइड नोट के मिलान के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उमेश की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उमेश ए-ब्लॉक, न्यू अशोक नगर में किराए का कमरा लेकर रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। परिवार ओडिशा में रहता है। उमेश यहां प्राइवेट नौकरी करता था।

सोमवार दोपहर तक जब उमेश का कमरा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। झांककर देखने पर उमेश का शव पंखे के हुक से लटका देखा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कमरे में पंखा हुक से उतरा हुआ नीचे रखा था। उमेश का शव हुक से लटका था।

उसके हाथ पीछे से बंधे होने के अलावा उसके पैर भी बंधे हुए थे। सारे हालात आत्महत्या की ओर ही इशारा कर रहे थे, लेकिन यदि उमेश ने आत्महत्या की तो उसके हाथ पीछे से किसने बांधे यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही। कमरे में भी बाहर जाने का कोई और रास्ता नहीं था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को परिजनों के आने की उम्मीद है तभी पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने उमेश का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। उसके मिलने-जुलने वाले लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है। हालांकि पुलिस आत्महत्या की अधिक संभावना जता रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें