फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने की एपेक्स समिति की अध्यक्षता

Fri, 03 Sep 2021 05:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उप राज्यपाल ने ट्वीट किया है कि इंफ्लुएंस जोन प्लान (आईजेडपी) की तैयरियों और विभागों से परियोजना से संबंधित कार्यों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने संबंधी तमाम पहलुओं पर समीक्षा की गई।
विज्ञापन
दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास को नई रफ्तार देने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), पुलिस सहित दूसरे विभागों को परियोजना से संबंधित कार्यों को समय पर मंजूरी देने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को इस परियोजना पर 'शीर्ष समिति' की बैठक के दौरान उप राज्यपाल अनिल बैजल ने ये बातें कहीं। ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलेपमेंट (टीओडी) नीति के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना की निगरानी और सुविधा के लिए गठित शीर्ष कमेटी की पांचवी बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल ने की। 

विज्ञापन


उप राज्यपाल ने ट्वीट किया है कि इंफ्लुएंस जोन प्लान (आईजेडपी) की तैयरियों और विभागों से परियोजना से संबंधित कार्यों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने संबंधी तमाम पहलुओं पर समीक्षा की गई। परियोजना पर अब तक हुए कार्यों की सराहना करते हुए उप राज्यपाल ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि वर्टिकल ग्रीन, अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण सहित अलग अलग परिवहन विकल्पों को अपनाने वालों की सुविधा के लिए अनुकूल रास्ते बनाने की दिशा में कदम पहल करें। 

बैठक में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव, डीडीए के उपाध्यक्ष अनुराग जैन और रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के वरिष्ठ अधिकारी सहित संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें