फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डेढ़ माह पहले अगवा किशोरी बरामद, पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज

Sun, 21 Nov 2021 10:01 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान खिचड़ीपुर निवासी दीपक (24) के रूप में हुई है। सात अक्तूबर को कल्याणपुरी में रहने वाली 15 साल की किशोरी के पिता ने उसके अगवा होने की शिकायत कल्याणपुरी थाने में की थी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुरी थाना पुलिस ने डेढ़ माह पहले अपहृत 15 साल की किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे अगवा करने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल और 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ अगवा और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान खिचड़ीपुर निवासी दीपक (24) के रूप में हुई है। सात अक्तूबर को कल्याणपुरी में रहने वाली 15 साल की किशोरी के पिता ने उसके अगवा होने की शिकायत कल्याणपुरी थाने में की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सहायक पुलिस आयुक्त सुनील के देखरेख में जांच शुरू की। पुलिस ने किशोरी के घर और उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

इसके जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उस पर निगरानी बढ़ा दी। 18 नवंबर को आरोपी के इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने किशोरी का अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें