फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की गर्मी: पारा चढ़ने के साथ बढ़ीं आग की घटनाएं, हर दिन मिल रही 100 से ज्यादा कॉल्स; पढ़ें आंकड़े

Tue, 13 Jun 2023 08:27 PM IST
अनुज कुमार शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली फायर सर्विस कंट्रोल रूम के पास औसतन हर दिन 100 कॉल्स आने लगी हैं। बीते सोमवार को इस माह सबसे अधिक 123 कॉल मिली हैं। किसी न किसी हादसे में रोजाना औसतन चार लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ रहीं आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को इस माह सबसे अधिक 123 कॉल मिली हैं। इसमें बवाना, कीर्ति नगर और गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बड़ी आग लगने की सूचना मिली। किसी न किसी हादसे में रोजाना औसतन चार लोगों की मौत हो रही है। पिछले साल के मुकाबले मौत का आंकड दोगुना हुआ। राजधानी दिल्ली में पारा चढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। अब दिल्ली फायर सर्विस कंट्रोल रूम के पास औसतन हर दिन 100 कॉल्स आने लगी हैं। अमूमन पहले इन कॉल्स की संख्या औसतन 80 के आसपास ही रहती थी। सोमवार को राजधानी इस माह की सबसे ज्यादा 123 कॉल्स आईं। वहीं कीर्ति नगर, बवाना और गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बड़ी आग लग गई। बवाना और गाजीपुर में लगी आग पर तो मंगलवार को काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

इस बार दिल्ली में आग ने तोड़ा रिकॉर्ड
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में पारा चढ़ते ही आग लगने की घटनाएं अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता है। वर्ष 2022-23 में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए दमकल विभाग को पिछले पांच सालों में सबसे अधिक 31958 कॉल मिलीं। मौत का आंकड़ा भी 1029 तक पहुंच गया। औसतन हर दिन दो से ज्यादा की मौत हुई।

 

हर दिन आग की वजह से चार लोगों की हो रही मौत
पिछले सालों से तुलना करने पर यह आंकड़ा बहुत ज्यादा था। वहीं इसी साल एक अप्रैल 2023 से 12 जून के बीच मौतों का आंकड़ा 285 पर पहुंच गया है। यानी हर दिन औसतन चार लोगों की मौत हुई और लगभग 389 लोग जख्मी हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दमकल विभाग के बाद आग लगने के अलावा दूसरे हादसों में रेस्क्यू की कॉल भी आती हैं।

सबसे ज्यादा दिल्ली में आग लगने की कॉल्स
कुल कॉल्स में आधी से ज्यादा कॉल आग लगने की होती हैं जबकि बाकी पानी में डूबने, मकान या इमारत गिरने, सड़क हादसों में घायलों की मदद के अलावा पशु और पक्षियों के बचाव की कॉल्स होती हैं। इस साल एक अप्रैल से 12 जून के दौरान दमकल विभाग को कुल 6665 कॉल मिली हैं, इनमें 3797 आग लगने की कॉल्स थीं। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ सावधानियां बरतकर आग की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। ज्यादातर मामलों में शार्ट सर्किट आग लगने की बड़ी वजह होता है। समय-समय पर अपने घर, दुकान या फैक्टरी की वायरिंग की जांच करवाते रहें। गर्मियों में बगैर सर्विस के एसी को कभी न चलाएं।
विज्ञापन

आग लगने की कॉल्स के पुराने आंकड़े

वर्ष----------आग की कॉल----------कुल कॉल

2023----------6665---------------3797
2022-23-------17043--------------31958
2021-22-------14268--------------27343
2020-21-------15158--------------25709
2019-20-------17231--------------31157

पशु-पक्षियों की दमकल कर्मी बचा रहे जान, कुछ आंकड़े...

वर्ष-------------पशु----------पक्षी

2023------------677---------568
2022-23--------3375---------4414
2021-22--------3237---------4992
2020-21--------2901---------4046
2019-20--------2846---------3257

हादसों में मौत के कुछ आंकड़े...

वर्ष-----------आग से मौत-----------कुल मौत

2023-----------09----------------285
2022-23--------95----------------1029
2021-22--------55----------------591
2020-21--------41----------------346
2019-20--------100---------------308

नोट: वर्ष 2023 के आंकड़े एक अप्रैल से 12 जून 2023 के बीच के हैं, बाकी सारे आंकड़े एक अप्रैल से 31 मार्च तक के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें