फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: नाबालिग लड़की का तैयार किया फर्जी निकाहनामा, अश्लील वीडियो बनाई, फिर संबंध बनाने को दबाव डाला

Tue, 13 Jun 2023 08:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)

सार

पिता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 2022 से अगौता क्षेत्र के गांव में अपनी ननिहाल में रह रही है। इसी दौरान गांव निवासी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में संबंध नहीं बनाने पर आरोपी ने नाबालिग को उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जिससे पीड़िता डरी हुई है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 2022 से अगौता क्षेत्र के गांव में अपनी ननिहाल में रह रही है। इसी दौरान गांव निवासी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए फोटो भी खींच लीं। 
विज्ञापन

इसको लेकर उसकी बेटी काफी डरी-सहमी रहने लगी। 15 मई को उसकी बेटी घर लौट आई। जब उन्होंने उसके डरे-सहमे रहने की वजह के बारे में पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। आरोपी युवक उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। संबंध नहीं बनाने पर उसकी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। कोतवाल राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें