यमुना में जहरीले झाग के बीच खड़े होकर पूजा करतीं व्रती महिलाएं
- फोटो : ANI
दिल्ली में महापर्व छठ मनाने के लिए व्रतियों को यमुना में जहरीले झाग के बीच जाकर पूजा करनी पड़ रही है। सोमवार शाम कई महिलाओं को जहरीले झाग के बीच खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए देखा गया।
कालिंदी कुंज के निकट यमुना घाट पर एक व्रती महिला ने कहा, ''हम जानते हैं कि यमुना नदी का पानी गंदा है और यह हमारे लिए खतरनाक हो सकता है। लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है क्योंकि सूर्य देव को अर्घ्य नदी के बहते जल के बीच खड़े होकर दिया जाता है।''
यमुना नदी में गंदगी और घाटों पर छठ पूजा की अनुमित नहीं देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा आदि ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला है।