फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईआईटी का मिला साथ, आईजीआई पर यात्रियों की सहूलियत होगी खास

Mon, 28 Feb 2022 08:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बेहतर यात्री सुविधा के लिए दिल्ली आईआईटी सहयोगी बनेगा। डायल ने आईआईटी दिल्ली से समझौता किया है। अगले पांच साल की जरुरतों को ध्यान में रखकर वैश्विक सुविधाओं से एयरपोर्ट को लैस करने की योजना है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली की मदद से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को यात्रियों की सहूलियत के हिसाब से तैयार किया जाएगा। कोशिश इसे विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस करने की है। इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने आईआईटी, दिल्ली से एक समझौता भी किया है। इसके तहत आईआईटी सुधार के संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करेगा। इसके हिसाब से इसमें बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों के बीच समझौता पांच साल के लिए किया गया है। आईआईटी दिल्ली की एक टीम फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) के माध्यम से एयरपोर्ट परिसर में किए जाने वाले सुधार का पहचान करेगा। भविष्य में एयरपोर्ट कैसा रहेगा और किस तरह की सुविधा यात्रियों के लिए आवश्यक होगी, इसका विश्लेषण किया जाएगा। 

दैनिक गतिशील की आवश्यकताओं को ध्यान में रख संसाधन को बढ़ावा दिया जाएगा। डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार के मुताबिक, यात्रियों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और अनुभव प्रदान किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर संपर्क रहित लिफ्ट, संपर्क रहित सूचना डेस्क, संपर्क रहित बोर्डिंग सुविधाएं, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने, यात्री सामान के यूवी स्वच्छता जैसे कई यात्री-अनुकूल उपायों को पहले ही लागू किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राहकों की मांग को बेहतर ढंग से समझने में समझौता मददगार साबित होगा। अगले पांच साल की जरुरतों को ध्यान में रख यह समझौता किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें